जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

निराश्रित मरीजों की मदद को आगे आई भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन, अस्पतालों में शुरू किया सेवा अभियान

निराश्रित मरीजों की मदद को आगे आई भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन, अस्पतालों में शुरू किया सेवा अभियान

जबलपुर, यश भारत। भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन की जबलपुर इकाई ने अस्पतालों में भर्ती निराश्रित मरीजों की सहायता के लिए विशेष सेवा अभियान शुरू किया है। जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा और जिला महिला अध्यक्ष स्नेहा ज्योति सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने अस्पताल का निरीक्षण कर मरीजों की समस्याओं का जायजा लिया तथा उन्हें आवश्यक वस्त्र वितरित किए।जिला महिला अध्यक्ष स्नेहा ज्योति सिंह ने बताया कि करीब 10 दिन पहले नवीन कोठारी के साथ हुई बैठक में निराश्रित मरीजों के लिए कपड़ों की व्यवस्था, स्वास्थ्य और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया गया था। इसी के तहत संस्था ने मरीजों को कुर्ता-पायजामा वितरित किए हैं, जबकि महिला मरीजों के लिए गाउन उपलब्ध कराने की भी तैयारी की जा रही है।

संस्था ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था पर भी जोर दिया और कहा कि पदाधिकारी समय-समय पर अस्पतालों का निरीक्षण करते रहेंगे। निरीक्षण के दौरान पानी सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा, ताकि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए पहल की जा सके। संस्था का उद्देश्य निराश्रित मरीजों को सम्मानजनक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और बेहतर देखभाल उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button