कटनी

नीट पेपर लीक मामला : कांग्रेस ने सुभाष चौक में किया विरोध प्रदर्शन, जोरदार नारेबाजी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को बताया लोकतंत्र की जीत

कटनी, यशभारत। नीट पेपर लीक मामले को लेकर आज कांग्रेस ने भी शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले कई दिनों से चल रहे छात्र आंदोलन के बीच आज दोपहर में जहां कटनी में हजारों की संख्या में एकत्रित युवाओं ने पैदल मार्च करते हुए विरोध प्रदर्शन किया तो वहीँ शाम को जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण के संयुक्त तत्वावधान में सुभाष चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। इसके उपरांत नीट पेपर लीक मामले के बाद मानसिक रूप से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने वाले छात्र छात्राओं के प्रति शोक व्यक्त करते हुए श्रदांजलि अर्पित की गई। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जिस तरह आंदोलन को दबाने के लिए हथकण्डे अपनाए गए, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। युवाओं द्वारा किये जा गए आंदोलन का परिणाम है कि आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को स्तीफा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। यह छात्रों की जीत है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष सौरभ सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, बी एम तिवारी, विजय पटेल, प्रेम बत्रा, राकेश जैन कक्का, रजनी वर्मा, प्रशान्त जायसवाल, राजा जगवानी, राकेश द्विवेदी, माधुरी जैन, मनु नारला अरुण कनोजिया, मौसूफ़ अहमद बिट्टू, गोल्डन पांडे, हेमा शर्मा, सौम्या रांधेलिया, माया चौधरी, मोहम्मद इजराइल, राहुल पटेरिया, सुमन रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button