कटनी

रात में पुलिस ने चलाया सघन सर्चिंग अभियान, डीएसपी की मौजदूगी में वाहन चेकिंग, हॉटस्पॉट क्षेत्रों में हाका अभियान चलाकर की कार्रवाई

कटनी, यशभारत। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर एनकेजे पुलिस ने गुरुवार देर रात डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में सघन वाहन चेकिंग एवं हाका अभियान चलाया। अभियान के तहत दुर्गा चौक खिरहनी में वाहन चेकिंग की गई। वहीं बड़ी खिरहनी, छोटी खिरहनी, शनि मंदिर, आंबेडकर पार्क एवं रोशननगर मैदान जैसे हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से बैठे लोगों की चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत भी कार्रवाई की गई। एनकेजे थाना प्रभारी रूपेंद्र राजपूत ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशानुसार जिले में अपराध नियंत्रण, असामाजिक तत्वों पर नजर रखने तथा आमजन में सुरक्षा का माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। डीएसपी हेडक्र्वाटर रत्नेश मिश्रा के नेतृत्व में एनकेजे पुलिस क्षेत्र में लगातार सक्रियता बरत रही है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button