जबलपुरमध्य प्रदेश

चार सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टियां और 10,290 रुपये जब्त

बेलबाग पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर,यशभारत। शहर में अवैध सट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत बेलबाग थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सटोरियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 17 सट्टा पट्टियां तथा कुल 10,290 रुपये नकद जब्त किए गए हैं। चारों के विरुद्ध मध्यप्रदेश सट्टा एक्ट की धारा 4(क) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

थाना प्रभारी जितेंद्र पाटकर ने बताया कि 23 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पांडे अस्पताल के सामने संगम चाय दुकान के पास कुछ लोग अवैध रूप से सट्टा लिख रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अच्छेलाल चौधरी (40), विजय कुमार गुप्ता (58), प्रदीप कोरी (36) और संजय जैन (59) बताए। तलाशी के दौरान चारों के पास से अलग-अलग सट्टा पट्टियां एवं नकदी बरामद हुई। पुलिस ने कुल 17 सट्टा पट्टियां और 10,290 रुपये जब्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक उमाशंकर यादव तथा आरक्षक मोहित, अभिमन्यु और अखिलेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button