इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

चलित न्यायालय की कार्रवाई, 14 चालान कर वसूले 6,500 रुपये

जबलपुर,यशभारत

जबलपुर,यशभारत। जबलपुर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलित न्यायालय की कार्रवाई के दौरान 14 चालान बनाए गए और 6,500 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) अखिलेश तिवारी के मार्गदर्शन में शहर की यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

माननीय न्यायालय के निर्देशानुसार थाना कैंट क्षेत्र के यादगार चौक मुख्य मार्ग पर चलित न्यायालय की विशेष जांच की गई। इस दौरान जेएमएफसी स्वास्तिक सावंत के नेतृत्व में यातायात थाना गढ़ा और थाना कैंट की संयुक्त टीम ने क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर वाहन चलाने, ऑटो में आगे की सीट पर यात्री बैठाने तथा कारों में प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाने जैसे यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई की।अभियान के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 14 चालान बनाए गए। कारों से ब्लैक फिल्म हटवाई गई और संबंधित वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button