भोपालमध्य प्रदेश

भानपुर ब्रिज के पास पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव

भानपुर ब्रिज के पास पटरी पर मिला अज्ञात युवक का शव

भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोलामंदिर थाना क्षेत्र स्थित भानपुर ब्रिज के पास रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्राथमिक जांच के अनुसार युवक की मौत ट्रेन की चपेट में आने के कारण हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही छोलामंदिर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस हुलिए और पहनावे के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के सभी थाना क्षेत्रों में युवक की तस्वीर व विवरण भेजकर सूचना जारी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button