जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार ने मानी आंदोलनकारियों की सभी 3 मांगे,

CJP ने खत्म किया आंदोलन, सरकार ने मानी आंदोलनकारियों की सभी 3 मांगे,

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना आंदोलन समाप्त करने का एलान कर दिया है। पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सरकार ने उनकी सभी प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं।

प्रवक्ताओं के अनुसार, उनकी पहली मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की थी, जिसे उन्होंने पूरा होना बताया। दूसरी मांग देशभर में आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने की थी। उनका कहना है कि सरकार ने न केवल एफआईआर वापस लेने का आश्वासन दिया है, बल्कि भविष्य में भी प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही है।

उन्होंने बताया कि तीसरी मांग NEET पेपर लीक के बाद अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों को ₹1 करोड़ मुआवजा देने की थी, जिसे भी सरकार द्वारा स्वीकार किए जाने का दावा किया गया। इसके बाद आशुतोष रांका ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखते हुए अपने-अपने घर लौटने की अपील की।

वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आंदोलनकारियों के प्रतिनिधियों के साथ उनकी यह तीसरी बैठक थी। उन्होंने बताया कि सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई और प्रदर्शन के दौरान दर्ज एफआईआर निरस्त करने सहित अन्य मुद्दों पर सहमति बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button