कटनी

नेशनल हाईवे पर ओवरटेक करने के विवाद पर चाकूबाजी, वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया निवार पुलिस ने

कटनी, यशभारत। निवार पुलिस चौकी ने हाईवे पर चालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में फरार मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला जेल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी अंजनी मिश्रा ने बतााय कि 25 जून को ग्राम लखापतेरी बायपास स्थित जियो पेट्रोल पंप के पास कार चालक शैलेष कुमार यादव निवासी गुलवारा की कार को आरोपियों ने अपनी गाड़ी से रोक लिया। ओवरटेक करने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपियों ने शैलेष पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए माधवनगर में गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप और बायपास मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की गई। पुलिस ने संदीप बर्मन पिता रामजी बर्मन निवासी करारी सिमरिया बैलखडू थाना कटंगी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जबलपुर से कटनी आते समय ओवरटेक करने के विवाद के बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार क्रमांक एमपी 20 जेड पी 9661 को भी जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों के विरुद्ध कटनी एवं जबलपुर के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय दुबे, चौकी प्रभारी अंजनी मिश्र, उपनिरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, संतोष प्रजापति, देवेश कुमार, अंकित दुबे, गौरव सेन, अरविंद कुशवाहा, वकील यादव एवं शुभम सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button