कटनी

विजयराघवगढ़ के प्रसिद्ध शारदा मंदिर में चोरी, चांदी के 2 मुकुट, 2 छत्र, सोने का लॉकेट पर किया हाथ साफ, सबूत मिटाने सीसीटीव्ही कैमरे का डीव्हीआर भी ले गए चोर

कटनी, यशभारत। विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड नंबर 15 स्थित प्रसिद्ध शारदा माता मंदिर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया। चोरों ने बीती रात मंदिर का ताला तोडक़र अंदर प्रवेश किया और गर्भगृह से चांदी के 2 मुकुट, चांदी के 2 छत्र, सोने का एक छोटा लॉकेट तथा दानपेटी में रखी 5 हजार रूपए की नगदी पार कर दी। इतना ही नहीं, पुलिस जांच से बचने के लिए चोरों ने जाते समय मंदिर परिसर में लगा सीसीटीव्ही कैमरे का डीव्हीआर भी अपने साथ उखाडक़र ले गए। वारदात की खबर से पूरे विजयराघवगढ़ क्षेत्र में रोष व्याप्त हो गया है। लोगों का कहना है कि चोर अब मंदिरों को भी नहीं छोड़ रहे। एक के बाद एक लगातार हो रही वारदातों से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। बताया जाता है कि मंदिर में चोरी होने के बाद पुजारी मुकेश कुमार त्रिपाठी ने विजयराघवगढ़ थाने पहुंचकर वारदात की रिपोर्ट दर्ज कराई। विजयराघवगढ़ पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 305, 331 (1) के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 90 हजार रूपए बताई जा रही है। विजयराघवगढ़ थाना प्रभारी अभिषेक चौबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। मंदिर परिसर के आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरे चैक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगा लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button