सांसद खेल महोत्सव में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर बोले, अगले वर्ष बढ़ेंगी खेलकूद की सुविधाएं

जबलपुर ,यशभारत । स्थानीय रानीताल स्पोटर्स काम्पलेक्स के क्रिकेट मैदान में सोमवार को सांसद खेल महोत्सव के समापन पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अगले साल हम खेलकूद की सुविधाओं में बढ़ोतरी करवाएंगे। में देश के कई खेलकूद कार्यक्रम में गया लेकिन इतने पारंपरिक खेल मैंने आज जबलपुर में देखे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज खेलो इंडिया का बजट दो हज़ार करोड़ से ज़्यादा का है। हम एक हज़ार खेलो इंडिया के सेंटर इस साल बनाकर पूरा कर देंगे। हर सेंटर को चलाने पूर्व खिलाड़ी को पांच लाख रुपये की राशि दी जाएगी। खेलो इंडिया गेम का आयोजन इस साल मध्यप्रदेश को मिला है। मोदी सरकार ने खेलो इंडिया को बढ़ाने का अभूतपूर्व काम किया है। उन्होंने कहा कि पैरा ओलंपिक, डेफ ओलंपिक में हमने बेहतर प्रदर्शन किया है। 2016 में ओलंपिक में केवल दो मैडल मिले थे और 2022 में सात मैडल मिले हैं। सांसद राकेश सिंह की मौजूदगी में केंद्रीय मंत्री ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन कर विजेताओं को पुरस्कृत किया। सांसद खेल महोत्सव में 28 हज़ार से अधिक खिलाडिय़ों ने भाग लिया।
इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री आकाशवाणी में पहुंचे जहां उन्होंने विभागों का निरीक्षण कर बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने हर कक्ष के मुआयना किया और खराब गाडय़िां कबाड़ और साफ सफाई नहीं होने पर सवाल जवाब किए। उन्होंने पूरी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।