Yash bharat breaking-देर रात जबलपुर में बिजली कटौती से उबला गुस्सा: पावर हाउस में हंगामा, मारपीट के बाद चक्काजाम

जबलपुर। पिछले एक सप्ताह से शहर के आधे हिस्से में लगातार हो रही विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण गर्मी के बीच घंटों बिजली गुल रहने से आमजन को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की समस्या से लेकर रोजमर्रा के कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं, जिससे लोगों में लगातार आक्रोश बढ़ रहा था।
चक्काजाम के चलते यातायात प्रभावित हो गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने की कोशिश में जुटे हुए हैं। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।







