जबलपुरमध्य प्रदेश
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का ट्वीट : यूक्रेन में भारतीय छात्र देश लौटें, सरकार करे व्यवस्था

जबलपुर, यशभारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य सभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा ने ट्वीट के माध्यम से केन्द्र सरकार से मांग की है कि यूक्रेन में रह रहे भारतीय छात्रों को वापस लाने के लिए उचित कदम उठाएं। जो छात्र भारत आना चाहते है, उनकी सुविधा के लिए यात्रा में सब्सिड़ी दे या फिर मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान करें।
उल्लेखनीय है कि यूक्रेन और रुस के बीच युद्ध के हालात हैं। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले का भारतीय छात्र ने अपने परिजनों को यूक्रेन के ताजा हालातों के बारे में बताया है। वह अभी तक देश नहीं लौट सका है।