जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

पन्ना के जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में बड़ा हादसा, 2 मजदूरों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के जेके सीमेंट फैक्ट्री प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें दो मजदूरों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री की एक यूनिट में भाड़ा गिरने से नीचे काम कर रहे मजदूरों पर मलबा गिर गया। इस हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए हैं।

हीरा नगरी पन्ना जिले के सिमरिया स्थित जेके सीमेंट प्लांट में बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो मजदूरों की मौत होगई। इसके मलबे में कई मजदूरों के दबे होने की बात सामने आ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही फैक्ट्री के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। प्रशासन और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। अंदर दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार प्लांट में निर्माणाधीन हिस्से में छत की स्लैब डाली जा रही थी, जहां सैकड़ों मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भाड़ा (स्कैफोल्डिंग) गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 से ज्यादा मजदूरों की मौत हो गई, जबकि करीब 50 मजदूर घायल हुए हैं।
कंपनी के सूत्रों ने बताया कि राहत बचाव कार्य किया जा रहा है। मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गया। राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। एम्बुलेंस भी मौके पर हैं, हालांकि अब तक घायल मजदूरों को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया है। वहीं, मलबे में दबे कई मजदूरों को निकालने की कोशिश की जा रही है।
सुरक्षा को देखते हुए फैक्ट्री के अंदर प्रवेश पूरी तरह से रोक दिया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं। हालांकि अभी तक मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Youtube Channel