जबलपुरमध्य प्रदेश

भैंस चराने गए वृद्ध का डेम में उतराता मिला शव : पुलिस जुटी जांच में

जबलपुर, यशभारत। मझौली के सुहार नदी के स्टाप डेम में एक वृद्ध का शव मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वृद्ध यहां भैंस चराने आया था जिसके बाद घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने जब आसपास खोजबीन की तो पानी में उतराते मिले शव को देखकर चीख पड़े। पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार पुलिस ने बताया कि बद्री सिंह ठाकुर ्र 74 वर्ष निवासी ग्राम सिमरियाघाट ने बताया कि उसके चाचा का बेटा राजेन्द्र सिंह 63 वर्ष भैंस चराने गया था जो वापस नहंीं आया था । परिजनों ने आसपास तलाश की लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। जिसके बाद वृद्ध राजेन्द्र सिंह का शव सुहार नदी के स्टाप डेम के आगे उतराता मिला है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button