मध्य प्रदेशराज्य
बारिश का कहर : तालाब में डूबने से दो की मौतः मुड़की गांव में 8 साल का दिव्यांग बच्चा डूबा, शाहपुर में बुजुर्ग की गई जान

डिंडौरीl पूरे प्रदेश सहित जिले में भारी बारिश के चलते नदी और नाले ऊफान पर हैं। जिसके चलते डिंडोरी में दो अलग-अलग तालाबों में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मुड़की गांव में 8 वर्षीय दिव्यांग बच्चे और शाहपुर में 65 वर्षीय बुजुर्ग ने जान गंवाई। इस घटना के बाद जहां क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है तो वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया हैl







