शराब दुकान में दबंगई कर कर्मचारियों से मारपीट और पथराव की घटना आई सामने, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

जबलपुर यश भारत। शहर के बाहरी इलाके में स्थित शराब दुकान दुकान के कर्मचारियों के साथ दबंगई दिखाते हुए मारपीट करने और दुकान में पथराव करने वाले तत्वों के सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस अब उसके आधार पर तत्वों की पतासाजी करने में लगी है। घटना 1 जून की रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है। जिसके फुटेज और वीडियो अब सामने आए हैं। सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक करोंदा नाला बाईपास के मुहाने पर स्थित शराब दुकान में कुछ तत्व 1 तारीख की रात शराब लेने के लिए पहुंचे। शराब दुकान के कर्मचारी या तो दुकान बंद कर चुके थे या दुकान बंद की जा रही थी। इस दौरान शराब लेने आये युवकों का दुकान में मौजूद कर्मचारियों से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। या तो पैसों को लेकर या फिर किसी और बात पर फुटेज में यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन तत्वों ने उसे समय कर्मचारियों के साथ अभद्रता और गाली गलौज शुरू कर दी तथा मारपीट पर उतर आए। शराब लेने पहुंचे लोगों ने फोन करके अपने साथियों को भी बुला लिया और कुछ ही समय में दो गाड़ियों में भरकर उनके साथी भी पहुंच गए उसके बाद इन लोगों ने दुकान के एक कर्मचारी को बाहर निकाला और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी इतना ही नहीं जब दूसरा कर्मचारी है अपने साथी को बचाने आया तो उसके साथ भी झूमाझपटी और मारपीट की गई इतना ही नहीं तत्वों ने दुकान के सामने लगी चीप उठाकर दुकान के कर्मचारियों पर फेंकी वह तो अच्छा हुआ कि वह बाल बाल बच गया इतना ही नहीं पप्पू के द्वारा दुकान में पथराव भी किया गया। काफी देर तक हंगामा करने के बाद सभी मौके से फरार हो गए। इसके बाद दुकान के कर्मचारियों ने घटना की सूचना अधारताल पुलिस को दी। उठाना मिलने के बाद पुलिस मौके पर भी पहुंची लेकिन तब तक हंगामा और मारपीट करने वाले वहां से रफू चक्कर हो चुके थे बाद में पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किये और अब उसी के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कवायद में लगी है।







