पनागर से लापता नाबालिग का नहर में मिला शव : भाई ने कहा- हत्या हुई पुलिस मामले की जांच में जुटी

जबलपुर, यशभारत। पनागर थाना अंतर्गत आज गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब बढेरा नहर में एक नाबालिग का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले को जांच में लिया है।
इधर मृतक बुआ के लड़केे अनमोल पटेल ने गंभीर आरोप लागते हुए कहा कि उसके मामा के लड़का 17 साल का पांच दिन पहले किडनैप हुआ था जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी यहां तक कि नामजद रिपोर्ट कराने के बाद पुलिस ने कुछ लोगों को अभिरक्षा में लिया था जिसके बाद आज सुबह उसका शव नहर में बरामद हुआ। पुलिस को चकमा देने के लिए शव नहर में फेंक दिया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि किशोर पांच दिन से लापता था जिसका शव नहर में मिला है। मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया गया है। अब पूरी जांच के बाद ही मामले का खुलासा होगा।
पुलिस ने बताया कि कुसनेर निवासी 17 वर्षीय किशोर का शव बढेरा पहर में बरामद किया गया है। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। वहीं अनमोल पटैल 30 वर्ष ने बताया कि उसके मामा के बेटे का किडनैप कर आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी और बाद में शव नहर में फेंक दिया गया है। सच्चाई क्या है अब इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।







