जबलपुरमध्य प्रदेश

पति करता है अप्राकृतिक कृत्य : परिवार के लोग मांग रहे दहेज, क्या करुं आप बताएं…

WhatsApp Icon
Join Application

जबलपुर, यशभारत। संजीवनी नगर थाना पहुंची एक महिला की शिकायत सुनकर थाने का पूरा स्टाफ सन्न रह गया। दरअसल महिला का कहना था कि वह अपने ससुराल पक्ष के लोगों से बेहद परेशान है। पति अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए दबाव बनाता है, इसके लिए पति ने कई बार कोशिश की। दूसरी तरफ सास-ससुर दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त कर रहे है। महिला का पुलिस कर्मियों से कहना था कि ससुराल के लोगों ने इतना परेशान कर दिया है कि अब उसका मन कहीं नहीं लग रहा है। रोज-रोज की प्रताडऩा से तंग आकर मन में आत्महत्या जैसे ख्याल आते हैं। पीडि़त महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, प्रकरण को जांच में लिया है।

जानकारी अनुसार रोते हुए थाने पहुंंची 31 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि आरोपी पति अभिजीत सिहं बघेल शादी के बाद से ही अप्राकृतिक कृत्य करता है और मना करने पर प्रताडि़त करता है। वह शादी के बाद से पति से तंग आ चुकी है।

दहेज देने के बाद भी मांग रहे दहेज
थाने पहुंची पीडि़त ने बताया कि पति की प्रताडऩा के बाद सास अंजू सिंह बघेल, ससुर गुलाब सिंह बघेल, निवासी संजीवनी नगर शादी के बाद से ही कम दहेज मिलने का ताना मारकर शारीरिक और मानसिक रुप से प्रताडि़त कर रहे है। जब उसने मायके से और दहेज ना लाने की बात की तो आक्रोशित हो गए और मारपीट कर दी। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत को
गंभीरता से लेने हुए बारीकी से मामले की पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button