नशा मुक्ति केन्द्र में भाई का मर्डर किया गया : बहन ने कहा- वह सुसाइड नहीं कर सकता!
गोरखपुर नशामुक्ति केन्द्र में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों ने किया हंगामा

जबलपुर, यशभारत। गोरखपुर नशा मुक्ति केन्द्र में एक युवक ने फांसी लगा ली। युवक अत्यधिक शराब का सेवन करता था, जिसके चलते परिजनों ने उसे यहां भर्ती किया था। तो वहीं, परिजन उस घटना को हत्या बता रहे है। थाने पहुंची मृतक की बहन ने कहा कि वह सुसाइड नहीं कर सकता, उसकी हत्या हुई है। इस घटना के बाद थाने में हंगामे की स्थिति रही। फिलहाल पुलिस ने मामला जाचं में लिया है।
पुलिस ने मामले की जानकारी देेते हुए बताया कि नशामुक्ति केन्द्र के संचालक मनोज शर्मा ने थाने में सूचना दी कि समाधी रोड निवासी भानू पटैल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भानू शराब के नशे का आदी था, जिसके चलते उसे यहां भर्ती किया गया था।
हो चुका था तलाक
थाने पहुंची बहन ने बताया कि उसके भाई की शादी 2019 में हुई थी। लेकिन एक साल बाद तलाक हो गया था। जिसके बाद वह शराब का सेवन करने लगा था। इसी हरकतों के कारण भाई को नशामुक्ति केन्द्र में भर्ती किया गया था, जिसके बाद उसमें सुधार भी आया था।
जीजा से क्यों नहीं मिलने दिया….
परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनका बेटा सुसाइड नहीं कर सकता। पीडि़ता बहन ने कहा कि एक दिन पहले उनके जीजा अंकित पटैल, भानू से मिलने गए थे। लेकिन उनको मिलने नहीं दिया गया। यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है। पुलिस मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है।