जबलपुरमध्य प्रदेश

दुराचार के आरोपी की वापस लौटी लगुन : 6 साल तक करता रहा महिला से ज्यादती, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

पीडि़ता ने शादी का दबाव बनाया तो कहा- खर्चा ले लो और मेरा पिंड छोड़ो

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

जबलपुर, यशभारत। पनागर में 6 साल तक महिला से बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने पहले तो परित्यगता महिला को प्रेम जाल के झांसे में लेकर लगातार ज्यादती करता रहा और अब दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी में था। इतना ही नहीं लगुनोत्सव का कार्यक्रम होने ही वाला था कि तभी आरोपी के घर पुलिस पहुंच गयी। जिसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने जैसे ही अपने होने वाले दामाद की करतूत सुनी तो दंग रह गए और तुरंत ही शादी तोड़ दी। बाद में परिजनों ने बहुत कोशिश की लेकिन कन्या पक्ष यह बात मानने को राजी नहीं हुआ। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में त्वरित एक्शन लेते हुए दरमियानी रात आरोपी संजू प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दूसरे शहर भागने की फिराक में था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी हैै।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 32 वर्षीय महिला ने बताया कि करीब 8 साल पहले उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। जिसके बाद महिला अपने बच्चों के साथ मायके से अलग किराए के मकान में रह रही थी। वहीं पर संजू प्रजापति उम्र 27 साल का आना जाना था। आरोपी युवक ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर लगातार उसका दैहिक शोषण करता रहा। लेकिन जब भी महिला ने शादी का दबावा बनाया तो आरोपी परिजनों को मनाने की बात करता रहा। लेकिन इसी बीच पीडि़ता को पता चला कि आरोपी युवक की कहीं सगाई हो चुकी है और लगुनोत्सव का कार्यक्रम होने वाला है। जिसके बाद पीडि़ता ने थाने में शिकायत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button