जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद युवक की मौत केन्द्रीय जेल अधीक्षक भोपाल एक माह में दें जवाब

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल की सेंट्रल जेल में दहेज हत्या के मामले में बंद युवक की इलाज के दौरान हमीदिया अस्पताल में मौत हो गई। गांधीनगर थाना पुलिस के मुताबिक मृतक मनोज कुमार (24 वर्ष) नजीराबाद थानाक्षेत्र का रहने वाला था। उसकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। नवविवाहिता के परिवार के लोगों ने दामाद पर दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया था। पुलिस जांच में आरोप की पुष्टि होने के बाद मनोज के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया था, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मनोज के खिलाफ मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है। जेल में बंद रहने के दौरान ही मनोज में मनोरोग के लक्षण दिखे थे। मनोचिकित्सक ने जांच के बाद उसे हमीदिया में भर्ती कर लिया था। इस मामले में मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने केन्द्रीय जेल अधीक्षक, भोपाल से एक माह में तथ्यात्मक जवाब मांगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button