मध्य प्रदेश

देवास नाबालिग चचेरे भाइयों ने 7वीं के छात्र को उतारा मौत के घाट

चाक़ू से 20 बार गोदा

यशभारत। देवास के सोनकच्छ थाना क्षेत्र के गांव कराड़ियापरी में दो दिन पहले हुई कक्षा सातवीं के छात्र की निर्मम हत्या में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। हत्या गांव के ही दो नाबालिग चचेरे भाइयों ने आपसी विवाद के चलते की थी, आरोपितों की उम्र मात्र 13 व 11 साल है।

मार्च से शुरू हुआ था विवाद

सोनकच्छ थाना टीआई आशीष राजपूत ने बताया मार्च माह से ही वेदांश और मुख्य आरोपित जिसकी उम्र 13 साल है, उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया था और वेदांश ने पिटाई कर दी थी। वेदांश ने धमकाया था तथा सभी दोस्तों को बात करने से मना किया था। वेदांश को लेकर आरोपित द्वारा अन्य बच्चों को उसकी बुराइयां बताकर भड़काया जा रहा था। तब वेदांश ने दोनों को गांव के अंदर नहीं आने के लिए कहा था। दोनों आरोपितों का घर गांव के थोड़ा बाहर स्थित है। छुट्टियों के बाद स्कूल शुरू होने पर पुनः इनकी बातचीत शुरू होकर दोस्ती हो गई लेकिन मन में बदला लेने की भावना थी।

पुलिस को किया गुमराह

घटना के पहले दिन ही दोनों चचेरे नाबालिग भाइयों पर पुलिस को शंका हो गई थी। इनको पकड़ भी लिया गया था लेकिन उस समय दोनों ने पुलिस को गुमराह किया। जब इनको अलग-अलग बैठाकर सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो ये टूट गए और वारदात कबूली। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू घर के बाहर से और कपड़े घर के अंदर से जब्त किए हैं।

सब्जी काटने वाले चाकू से की हत्या

शनिवार रात को दोनों आरोपित घर से सब्जी काटने वाला चाकू लेकर निकले थे। उन्होंने घटनास्थल के पास वेदांश को रोका और उससे बातचीत की तब लोगों ने उन्हें साथ देखा था। इसके बाद मुख्य आरोपित वेदांश को अंदर गोदाम में ले गया जहां 11 साल के आरोपित ने वेदांश को पीछे से पकड़ लिया। वेदांश ने मुख्य आरोपित को लात मारी जिससे वह गिर गया। इसके बाद उसने उठकर वेदांश के पेट में पहला वार किया, दूसरा वार उसने गले पर किया और तीसरा वार छाती पर किया जिससे वेदांश के मुंह से खून आने लग गया और वह नीचे गिर गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button