जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

सूने घर का ताला तोड़कर 5 लाख नगदी सहित जेवर चोरी

जबलपुर यशभारत

जबलपुर यशभारत। कोतवाली थाना क्षेत्र के गंगोत्री जानकी नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए ताले तोड़कर लाखों रुपए की नगदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। वारदात के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गंगोत्री जानकी नगर निवासी 65 वर्षीय वीरेश कुमार जैन राज्य सहकारी बैंक से सेवानिवृत्त हैं। उनका बेटा, बहू और बेटी बाहर नौकरी करते हैं। वीरेश कुमार अपनी पत्नी के साथ बेटी की शादी के सिलसिले में पिछले करीब तीन माह से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके सूने मकान को निशाना बनाया।गत सुबह जब दंपती घर लौटे और मुख्य लोहे के गेट का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। दूसरी मंजिल के कमरों के ताले टूटे हुए थे और आलमारियों के लॉक भी क्षतिग्रस्त मिले। जांच करने पर पता चला कि आलमारी में रखे चांदी के 18 सिक्के, पायल, बिछिया, बाले, हाथ घड़ी और करीब 5 लाख रुपए नगद गायब हैं। चोर सीसीटीवी कैमरे में लगा डीवीआर भी ले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button