तस्कर 200 रुपए में बेंच रहा था नशे के इंजेक्शनों का सेट : आरोपी को दबोचकर 42 इंजेक्शन किए जब्त
क्राइम ब्रंाच और रांझी पुलिस की कार्रवाई, आरोपी से पूछताछ जारी

जबलपुर, यशभारत। नशे में नशे का कारोबार चरम पर है। जिसकी बानगी रांझी के आमानाला में उस वक्त देखने मिली जब क्राईम ब्रांच और पुलिस टीम ने एक आरोपी को दबोचकर 42 नशीले इंजेक्शन जब्त किए। आरोपी ने बताया कि वह 200 रुपये प्रति सेट, ग्राहकों को यह नशे के इंजेक्शन सप्लाई करता था। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ जारी है।
थाना प्रभारी सहदेव साहू ने बताया कि क्राईम ब्रंाच को सूचना मिली कि आमानाला मेजर किराना के पास विपिन केवट नशीले इंजेक्शन नशा करने के लिये लोगों केा बेच रहा है सूचना पर घेराबंदी कर विपिन उर्फ धु्रवलाल केवट 22 वर्ष निवासी आमानाला मेजर किराना के पास रांझी को दबोचा गया। जिसकी तलाशी लेने पर थैली में 21 पेकाविल 10 एमएल इंजेक्शन तथा व्यूपिन 2 एमएल के 21 इंजेक्शन रखे मिला। जिसने पूछताछ में बताया कि नशा करने वालों को 200 रूपये प्रति सेट के हिसाब से इंजेक्शन बेचता था। 42 इंजेक्शन जप्त करते हुये आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को अंजाम दिया गया।







