देश

जिला पंचायत की नवागत सीईओ हरसिमरन प्रीत कौर ने किया पदभार ग्रहण, निगमायुक्त तपस्या परिहार रहीं मौजूद

कटनी, यशभारत। जिला पंचायत की नवागत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर (IAS ,2018 ) ने शुक्रवार, 3 अक्टूबर को पूर्वान्ह में जिला पंचायत कटनी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है। निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर को प्रभार सौंपा। उल्लेखनीय है कि अभी हाल में ही 27 सितंबर 2025 को राज्य शासन द्वारा सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर का स्थानांतरण अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल से मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी के पद पर किया गया है। अवगत होवे कि सुश्री कौर, मध्यप्रदेश कैडर की वर्ष 2018 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की अधिकारी हैं। इसके पूर्व 15 सितंबर 2025 को राज्य शासन द्वारा जिला पंचायत कटनी के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत (IAS,2018) का स्थानांतरण अपर आयुक्त,नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल किया गया था। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री आशीष तिवारी द्वारा 22 सितंबर को नगर पालिक निगम कटनी की आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार (IAS,2018), निगमायुक्त को, साथ साथ जिला पंचायत की सीईओ के पद का प्रभार सौंपा गया था तभी से सुश्री परिहार निरंतर निगमायुक्त के साथ जिला पंचायत सीईओ के दायित्वों का निर्वहन कर रही थीं।

सुश्री कौर का अधिकारी- कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत

पदभार ग्रहण करने के तत्काल पश्चात जिला पंचायत की नवागत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर का स्वागत और अभिनंदन जिला पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट करके किया एवं बधाई और शुभकामनाएं दी। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने अधिकारियों-कर्मचारियों से परिचय लेते हुए दायित्वों की जानकारी ली एवं कार्यों की प्राथमिकताएं बताई। इस दौरान जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग मोदी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

IMG 20251003 WA0825

IMG 20251003 WA0824

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button