जबलपुरमध्य प्रदेश

जबलपुर के चार नगर परिषदों के परिणाम घोषित:शहपुरा, पाटन, कटंगी और मझौली में भाजपा का परचम ….देखें पूरा वीडियो….

WhatsApp Image 2022 07 20 at 11.20.25 AM

WhatsApp Image 2022 07 20 at 11.44.50 AM

जबलपुर यश भारत।जबलपुर में कटंगी, मझौली, पाटन और शहपुरा नगर परिषद में हुए मतदान की मतगणना समाप्त हो चुकी है। चारों परिषद के 59 वार्डों के लिए 198 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे थे। भाजपा ने चारों नगर परिषदों में जीत दर्ज की हैं। वहीं कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया हैं।

पाटन नगर परिषद में भाजपा का कब्जा

पाटन नगर परिषद का परिणाम आ चुका है। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई की विधानसभा पाटन की पाटन नगर परिषद पर भाजपा का कब्जा हो गया है। भाजपा ने यहाँ 15 में से 11 वार्ड जीते है जबकि 3 में कांग्रेस और 1 निर्दलीय है। नगर परिषद पाटन में वार्ड नंबर 5, 9 और 12 में कांग्रेस जीती है। वहीं पाटन के वार्ड नंबर 14 से भाजपा के महेंद्र सिंह ठाकुर सिर्फ 2 वोटों से जीते हैं। वार्ड नंबर 15 से 1 निर्दलीय बाकी वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। नगर परिषद अध्यक्ष के लिए सबसे आगे गजेंद्र सिंह का नाम चल रहा है।

cfbc5442 3972 4fad b398 7f62fda66fbe

शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में

शहपुरा नगर परिषद भी भाजपा के कब्जे में चला गया हैं। 15 वार्डो में से 11 में भाजपा , 3 निर्दलीय और 1 वार्ड पर ही कांग्रेस जीत दर्ज कर पाई हैं। वहीं भाजपा के विक्रांत सिंह शहपुरा के नगर परिषद के अध्यक्ष होंगे। भाजपा ने कांग्रेस विधायक संजय यादव की मेहनत पर पानी फेर दिया हैं।

मझौली नगर परिषद में भी भाजपा का कब्जा

इसी तरह नगर परिषद मझौली के चुनाव परिणाम भी आ गए है। पाटन विधानसभा की मंझौली नगर परिषद पर भी भाजपा ने कब्जा किया है। जिसमें भाजपा ने 9, कांग्रेस ने 4 तो निर्दलीय के 2 पार्षदों ने जीत दर्ज की हैं।

नगर परिषद कटंगी, पाटन व मझौली के 15 -15 वहीं नगर परिषद शहपुरा के 15 में से 14 वार्डो के पार्षदों के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गणना हुई थी। शहपुरा नगर परिषद के वार्ड नंबर 5 से निर्विरोध प्रत्याशी चुना गया है।

इसके अलावा नगर परिषद कटंगी में भी मतों की गणना समुदायिक भवन कटंगी में, साथ ही नगर परिषद पाटन में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मतगणना हो चुकी है। जिसके बाद प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button