मध्य प्रदेशराज्य
तेज रफ्तार थार पेड़ से टकराई : युवक की दर्दनाक मौत; तीन अन्य घायल… क्षेत्र में हड़कंप

नरसिंहपुर । जिले के ठेमी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इसके बाद हड़कंप मच गया । ग्राम बम्हनी तिराहे के पास सिमरी रोड पर तेज रफ्तार थार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।
हादसे में रीछा निवासी मनीष पटेल (35) की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार में सवार अन्य तीन लोग नीलेश गोस्वामी, दुर्गेश पटेल और यशपाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग कार से बाहर जा गिरे।
जानकारी के अनुसार, करकबेल शराब दुकान के ठेकेदार प्रदीप कौरव की फील्ड मॉनिटरिंग टीम रात में गश्त पर थी। इसी दौरान करीब 1:30 बजे यह हादसा हुआ।






