भोपालमध्य प्रदेश

बरगी क्रूज हादसे पर भोपाल में युवा कांग्रेस का हंगामा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा मंत्री धर्मेंद्र लोधी के खिलाफ निकाली शव यात्रा, पुलिस से हुई धक्कामुक्की

बरगी क्रूज हादसे पर भोपाल में युवा कांग्रेस का हंगामा, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने खदेड़ा

मंत्री धर्मेंद्र लोधी के खिलाफ निकाली शव यात्रा, पुलिस से हुई धक्कामुक्की 

भोपाल यश भारत । जबलपुर के बरगी डैम में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद राजधानी भोपाल में रविवार को युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र लोधी को हादसे के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की की स्थिति भी बन गई। युवा कांग्रेस की यह शव यात्रा जवाहर बाल भवन से शुरू हुई। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बैनर, तख्तियां और नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि बरगी डैम में सुरक्षा व्यवस्था की अनदेखी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण इतना बड़ा हादसा हुआ। प्रकाश तरण पुष्कर के सामने पुलिस ने भारी बेरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इससे कार्यकर्ता भड़क गए और आगे बढ़ने का प्रयास करने लगे। कुछ देर तक पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की होती रही। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने राज्य सरकार और पर्यटन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि यह शव यात्रा मृतकों को सच्ची श्रद्धांजलि देने और हादसे के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने के संकल्प के रूप में निकाली गई है।

वहीं हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों ने भी सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो इतनी बड़ी जनहानि नहीं होती। बरगी हादसे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। विपक्ष सरकार से जवाबदेही तय करने और पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहा है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी अंकिता खातरकर का करना है कि प्रदर्शन करने के लिए एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने परमिशन नहीं ली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button