जनपद सदस्यों और पंच-सरपंचों की मतगणना शुरू : जबलपुर में पूर्व विधायक सहित कई दिग्गजों की साख दांव पर

जबलपुर, यशभारत। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की प्रक्रिया के तहत आज पंच सरपंच और जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण और निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी। जिसकी मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना जिले के सभी जनपदों के मुख्यालय में पूरी की जाएगी। जबलपुर में जिला पंचायत के 17 वार्डो में हुए चुनाव की मतगणना भी शुरू होगी। जिला पंचायत सदस्य के लिए मतों का विकासखंड स्तरीय सारणीकरण भी किया जाएगा। इसका परिणाम 15 जुलाई को जिला निर्वाचन अधिकारी घोषित करेंगे।
चुनाव में कई विधायक सहित दिग्गजों की साख दाव पर लगी है। दोपहर तक परिणाम आने से जिले के 17 वार्डो के सदस्यों की तस्वीर साफ हो जाएगी। हालांकि रुझानों में 9 सदस्य कांग्रेस के तो भाजपा के 6 सदस्य बढ़त बनाए हुए थे। वहीं दो निर्दलीय प्रत्याशी भी आगे चल रहे थे। जिला पंचायत सदस्य के लिए पूर्व विधायक नन्हेलाल धुर्वे ने भी इस बार अपनी किस्मत अजमाई है। इसके साथ ही दिग्गज संतोष वरकडे, एकता ठाकुर और जमुना मरावी की साख भी दांव पर लगी हुई है। वही इसके पहले भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष मनोरमा पटेल रह चुकी है। उम्मीद की जा रही है इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी से होगा।
वही जबलपुर बरगी जनपद के अंतर्गत आने वाली पंचायतों और जनपद सदस्यों के परिणाम की घोषणा शासकीय मॉडल स्कूल में की जाएगी।