इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गुना में दहेज नहीं देने पर बिना दुल्हन लिए लौटी बारात

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

गुना में आई एक बारात बिना दुल्हन को लिए लौट गई। लड़की वालों का आरोप है कि निकाह पढ़ा जाने के बाद भी लड़के वाले विदाई नहीं कर ले गए। लड़के वालों ने दहेज की मांग कर दी। वे गाड़ी और पैसे मांगने लगे। लड़की के पिता ने कहा कि ऐन वक्त पर गाड़ी और पैसे कहां से लाते। दूल्हा पक्ष ने लड़की वालों पर हमला बोल दिया। पुलिस मौके पर पहुंची, तो वह सब भाग गए।

नूर जहां (22) निवासी राघोगढ़ की शादी फरहान (24) पुत्र उमर राइन निवासी कर्नल गंज से तय हुई थी। करीब 3 महीने पहले सगाई हुई थी। गुरुवार को बारात आई थी। श्रीराम गार्डन में शादी का कार्यक्रम होना था। गुरुवार दोपहर बारात पहुंच गई। निकाह भी पढ़वा लिया गया था। इसके बाद लड़के की मां और पिता ने दहेज की मांग की। लड़के के परिवार वाले सभी व्यवस्थाओं में खामियां निकालने लगे। 50 हजार की डिमांड लड़के ने की। परिवार वालों ने बुलेट गाड़ी और सोने-चांदी के गहने मांगे।

लड़की के पिता ने कहा- तुरंत इन चीजों की व्यवस्था कहां से होगी। लड़की के पिता मजदूरी करते हैं। बमुश्किल घर का खर्च चल पाता है। इसके बाद लड़के वाले बोले- इतना पैसा देना ही पड़ेगा। नहीं तो हम विदाई नहीं कराएंगे। लड़के वालों ने लड़की के भाई पर हमला कर दिया। उसकी गाड़ी फोड़ दी। झगड़ा होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़के वाले बिना दुल्हन को लिए भाग गए। लड़की के परिजन ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button