जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

कैबिनेट बैठक : उज्जैन तथा ओम्कारेश्वर के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

भोपाल यश भारतlमुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंत्री परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में कहा कि राज्य शासन के प्रथम तीन माह (लगभग 100 दिन) वित्तीय दृष्टि से उपलब्धि पूर्ण रहे हैं। तमाम अटकलों के बावजूद राज्य शासन द्वारा कोई भी योजना बंद नहीं की गई है।

 

राजस्व और पूंजीगत व्यय की सभी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए राज्य शासन के पास पर्याप्त वित्तीय संसाधन उपलब्ध हैं।

 

पीएम श्री पर्यटन वायुसेवा और पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अंतर राज्य हवाई सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश में हवाई सेवा आरंभ की जा रही है।

ग्वालियर और जबलपुर के लिए यह सेवा आज से आरंभ होगी ,जिसका विस्तार सागर, रीवा, रतलाम तथा अन्य स्थानों पर किया जाएगा। जहां-जहां हवाई पट्टी और यात्रियों की उपलब्धता होगी, वहां यह सुविधा शीघ्र आरंभ होगी। यह समय की मांग भी है।

 

मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने कहा कि धार्मिक पर्यटन को सुविधाजनक बनाने और प्रोत्साहित करने के लिए हवाई सेवा आरंभ की जा रही है। प्रारंभिक रूप से इंदौर को केंद्र बनाते हुए उज्जैन तथा ओम्कारेश्वर के लिए हवाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। दोनों हवाई सेवाओं का नाम यशस्वी प्रधानमंत्री के नाम पर रखते हुए पीएम श्री रखा गया है। इससे धार्मिक पर्यटन बढ़ने के साथ-साथ बड़े शहरों से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने 100 दिन की अवधि में राज्य शासन की इन उपलब्धियां के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री परिषद के सदस्यों ने मेजें थपथपाकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का अभिवादन किया।

भोपाल – CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक लिए गए अहम फैसले।

चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन को मिली कैबिनेट की मंजूरी।

उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोपवे सागर जबलपुर में भी रोपवे परियोजनाओं को मिली कैबिनेट की मंजूरी।

अनुसूचित जाति जनजाति के हॉस्टलों में स्टार सुधार में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने दी तीन मंत्रियों की समिति के गठन को मंजूरी।

पीएम पर्यटन वायु सेवा और पीएम धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का आज से किया शुभारंभ।

शासकीय कर्मचारियों के हाथ लगी निराशा, नही बढ़ाया महंगाई भत्ता।

CM मोहन यादव की कैबिनेट बैठक लिए गए अहम फैसले

चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन को मिली कैबिनेट की मंजूरी।

उज्जैन में रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक बनेगा रोपवे सागर जबलपुर में भी रोपवे परियोजनाओं को मिली कैबिनेट की मंजूरी।

अनुसूचित जाति जनजाति के हॉस्टलों में स्टार सुधार में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कैबिनेट ने दी तीन मंत्रियों की समिति के गठन को मंजूरी।

पीएम पर्यटन वायु सेवा और पीएम धार्मिक पर्यटन हेली सेवा का आज से किया शुभारंभ।

शासकीय कर्मचारियों के हाथ लगी निराशा, नही बढ़ाया महंगाई भत्ता।

 

Related Articles

Back to top button