मध्य प्रदेशराज्य

अग्निकांड ने बरपाया कहर : लाखों का किराना सामान जलकर राख, क्षेत्र में हड़कंप

Table of Contents

 शहडोल। जिले के ब्यौहारी क्षेत्र से आगजनी का  मामला सामने आया है। घटना वार्ड नंबर 9, न्यू बरौधा की बताई गई है। जहां शार्ट सर्किट की वजह से एक किराना गोदाम में आग लग गई। जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

बताया गया है कि, शार्ट शार्किट की चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धर लिया और जब आसपास के लोगों ने गोदाम से आग की लपटें और धुआं उठते देखा तो इसकी सूचना उन्होंने गोदाम मालिक और दमकल विभाग को दी। 

मिली जानकारी अनुसार, जिस वक्त यह घटना हुई, उस समय गोदाम बंद था और परिवार घर पर मौजूद था। सूचना बाद किराना व्यापारी और गोदाम मालिक राजेश गुप्ता मौके पर जब तक पहुंचे, तब तक आग काफी तेज फैल चुकी थी। कुछ ही देर में मौके पर दमकल टीम भी पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू हुआ। आग इतनी भीषण रूप ले चुकी थी कि, टीम को आग बुझाने लगभग 7-8 घंटे भारी मशक्कत करनी पड़ी। लेकिन, जब तक आग बुझाता गया तब उक्त किराना व्यापारी का लाखों रूपए का किराना सामान आग में जलकर राख हो चुका था।

किराना व्यापारी की मानें तो, इस हादसे में करीब 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राजेश गुप्ता ने पुष्टि करते हुए बताया कि, गोदाम में रखा लगभग पूरा स्टॉक जल गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ब्यौहारी पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button