भोपाल

यशभारत ब्रेकिंग – खाद का अवैध विक्रय करने व कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश 

यशभारत ब्रेकिंग – खाद का अवैध विक्रय करने व कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश
– मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निराकरण – संभागायुक्त
भोपाल यशभारत। खाद का अवेध विक्रय करने व कालाबाजारी करने वालों पर कार्रवाई की जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करें। यह निर्देश संभागायुक्त संजीव सिंह ने कृषि कल्याण तथा विकास विभगा के अधिकारियों को दिए हैँ। संभागायुक्त ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा की। बैठक में संयुक्त आयुक्त विनोद यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
संभागयुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 100 दिवस से लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने एवं समाधान ऑनलाइन की शिकायतों का निराकरण किया जाए। सिंह ने कहा कि सभी जिलों की मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की रैंकिंग में प्रगति लाई जाएं।
100 क्लस्टर में 12 हजार 500 किसान होंगे लाभांवित
कृषि विभाग की उप संचालक सुमन प्रसाद ने प्राकृतिक खेती योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भोपाल संभाग में 100 क्लस्टर में 5000 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस योजना में 12500 किसानों को शामिल किया गया है, जिनमें से अब तक 9771 किसानों का पंजीयन एम-किसान पोर्टल पर पूर्ण हो चुका है। इस कार्य में 200 किसान सखियां सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, जो किसानों को प्राकृतिक खेती के आधुनिक तकनीकों एवं लाभों के प्रति जागरूक कर रही हैं। प्राकृतिक खेती से न केवल उत्पादन लागत घटेगी बल्कि भूमि की उर्वरता भी संरक्षित होगी, जिससे स्थायी एवं लाभकारी कृषि को बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button