जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

करोड़ों का आसामी निकला समिति प्रबंधकः ईओडब्ल्यू ने की बड़ी कार्रवाई

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर-इंदौर यशभारत। इंदौर ईओडब्ल्यू ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक समिति प्रबंधक की करोड़ों संपत्ति की उजागर की है।
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इकाई इंदौर द्वारा लोकसेवक नंदकिशोर सोलंकी सेवा सहकारी संस्था मर्यादित, रिंगनोद, तहसील सरदारपुर जिला धार के विरूद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में छापे की कार्यवाही की गई।
अपराधरू- आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ, इंदौर द्वारा अरोपी नंदकिशोर सोलंकी के विरूद्ध भ्रष्टाचार से करोड़ो रूपये की असमानुपातिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत के सत्यापन उपरांत शिकायत में अरोप प्रथम दृष्ट्या सही पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध धारा 7 (सी), 13(1) बी, 13(2), भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रारंभिक तौर पर अरोपी की संपत्ति उसकी वैध आय से लगभग 240 प्रतिशत अधिक पाई जा रही है।
सर्च रू- आज दिनांक 27ध्01ध्2025 को ईओडब्लयू इंदौर के द्वारा आरोपी के आवास एवं अन्य स्थानों पर सर्च हेतु दो टीमों का गठन किया गया। जिसमें एक टीम द्वारा आरोपी नंदकिशोर सोलंकी के निवास ग्राम रिंगनोद तहसील सरदारपुर धार में एवं दूसरी टीम के द्वारा ग्लोबस टाउनशिप मकान नंबर 83, रतलाम में सर्च की कार्यवाही की जा रही है दोनो स्थानों पर एक साथ प्रातः छापे की कार्यवाही की गई जिसमें करोड़ो की संपत्ति का खुलासा हुआ है।
समिति प्रबंधक की अतूक संपत्ति
पेट्रोल पम्प रू-
1. भूमि सर्वे क्रमांक 3177ध्2ध्2, ग्राम रिंगनोद जिला धार पर निर्माणाधीन है।
भू-खण्ड रू- (कुल 07)
1. भू-खण्ड कमांक 37, आवासीय, त्रिमूर्ति नगर राजगढ़, दलपुरा राजगढ
2. सर्वे क्रमांक 655ध्1ध्6 रकबा 0.006 हेक्टेयर दलपुरा राजगढ़
3. भूखण्ड क्रमांक 79, आवासीय दलपुरा, राजगढ
4. भूमि सर्वे क्रमांक 3177ध्1ध्1
5. भूमि सर्वे क्रमांक 3177 ग्राम रिंगनोद जिला धार
6. न्यू विजयनगर इंदौर 1800 वर्गफीट का प्लॉट
7. राजगढ जिला धार में 600 वर्गफीट का प्लॉट
मकान रू- (02)
1. ग्राम रिंगनोद, तहसील सरदारपुर जिला धारा
2. ग्लोबस टाउनशिप मकान नंबर 83 क्षेत्रफल 10,000ध्- वर्गफीट
वाहन रू-
1. 02 डीलक्स बसें अशोक लेलैण्ड 52 सीटर।
2. 01 चार पहिया वाहन।
3. 06 दो पहिया वाहन।
दोनो स्थानों पर दस्तावेज, आभूषण, बैंक खातों एवं नगद आदि से संबंधित सर्च अभी जारी है। कार्यवाही के दौरान और अधिक संपत्ति मिलने की संभावना है अभी तक प्राप्त जानकारीध्दस्तावेज एवं विवरण के आधार पर लगभग 4 करोड़ रूपये मूल्य की संपत्ति होने का अनुमान है। ईओडब्लयू इंदौर की उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुर वीणा गौड के नेतृत्व में रिंगनोद धार में एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री पवन सिंघल के नेतृत्व में रतलाम में एक साथ कार्यवही की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button