जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

यश भारत ब्रेकिंग पिकअप बाइक में भिड़ंत एक की मौत

 कुशनेर के समीप सड़क हादसा

यश भारत ब्रेकिंग पिकअप बाइक में भिड़ंत एक की मौत

कुशनेर के समीप सड़क हादसा

 

जबलपुर यश भारत। पनागर थाना अंतर्गत कुशनेर के समीप हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक बाईक सवार युवक की मौत हो गयी। हादसा उस समय हुआ जब युवक घर से कम पर जाने के लिए अपनी बाइक लेकर निकला था। ब्रिज के समीप आगे जा रही एक पिकअप वाहन के चालक ने अचानक गाड़ी रोक दी और पीछे बाइक पर आ रहा युवक सीधे जाकर बाइक सहित पिकअप में घुस गया और गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरंभिक जानकारी में मृतक का नाम अभय कुमार यादव बताया जा रहा है जिसकी उम्र 30 साल है और वह यहां पर अपने भाई के यहां रहता था। मृतक मूलतः बिहार के के आरा जिले का रहने वाला बताया गया है। घटना की जानकारी लगने पर पनागर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी थी। थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि घटना सुबह करीब 7:30 बजे की है मृतक जबलपुर से सिहोरा की तरफ जा रहा था और जब यह कुशनेर ब्रिज के पास पहुंचा ही था तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत शव का पंचनामा कर पीएम के लिए रवाना कर दिया था। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

 

IMG 20251030 WA0048 scaled

घटनास्थल पर लगा जाम सुबह-सुबह हुई इस घटना के कारण मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई थी और हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति भी निर्मित हो गई थी हालांकि की बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को व्यवस्थित करवाया। इस घटना में मृतक की बाइक चकनाचूर हो गई है। पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button