SPMCHP231-2 Image
जबलपुरमध्य प्रदेश

महिला सशक्तिकरण; घरेलू हिंसा एवं लैंगिग हिंसा से कैसे बचे , पढ़ें पूरी खबर……

मंडला। सखी मंडला द्वारा शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय में जाकर महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। जिसके अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर मंडला में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में रुचि रखने वाली महिलाओं को आमंत्रित किया गया। जरूरतमंद महिलाओं के डॉक्यूमेंट्स की कॉपी और उनका विभिन्न कोर्स में पंजीयन का आयोजन किया गया। साथ ही सरकार द्वारा दिए जाने वाले निःशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी दी गई एवं भविष्य में प्रशिक्षण में जुड़ने के लिए जानकारी दी गई।

महिलाओं को अपने बल पर अपने हुनर को निखारने के लिए भी पंजीयन के दौरान बताया गया। वन स्टॉप सेन्टर मण्डला के कर्मचारियों द्वारा शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मण्डला में महिला सशक्तिकरण सप्ताह के उपलक्ष्य में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को घरेलू हिंसा, लैंगिग हिंसा, आत्मनिर्भर बनने के लिए जानकारी दी गई। जिसमें विद्यालय के प्राचार्य कल्पना नामदेव, अखिलेश उपाध्याय वैरियर काउंसलर और वन स्टॉप सेंटर कर्मचारी प्रभा पाण्डेय विधिक केसवर्कर, भारती दीक्षित काउन्सलर, लता वंशकार पुलिस विभाग और हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे। वन स्टॉप सेन्टर (सखी) मण्डला कार्यालय में महिला सशक्तिकरण सप्ताह के अंतर्गत घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं का पंजीयन किया गया।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image