
मणिपुर के इंफाल वेस्ट जिले में गुरुवार को स्कूल के बाहर एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक दिन पहले ही यहां स्कूल खोले गए हैं। हालात देखते हुए राज्य सरकार ने इंटरनेट पर बैन 5 दिन और बढ़ा दिया है।
राज्य में 64 दिनों से कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच हिंसा जारी है। अब तक 135 से ज्यादा लोग इस हिंसा में अपनी जान गंवा चुके हैं और 400 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं।
सरकार ने 8वीं क्लास तक स्कूल खोलने के आदेश दिए थे
मणिपुर सरकार ने 8वीं तक के स्कूल खोलने के आदेश दिए थे। नवीं से 12वीं तक के स्कूल और कॉलेजों को अभी नहीं खोला जाएगा। इन स्कूलों में राहत कैंप लगे हैं। शिविरों में लगभग 50 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं।







