भोपाल रेलवे दावा अधिकरण की लोक अदालत में 81 लाभार्थियों को मिली 2 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति

भोपाल रेलवे दावा अधिकरण की लोक अदालत में 81 लाभार्थियों को मिली 2 करोड़ से अधिक की क्षतिपूर्ति
ञभोपाल, यश भारत। रेल दावा अधिकरण की भोपाल पीठ में शनिवार, 28 नवंबर को आयोजित लोक अदालत में 28 दावा प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया गया। इस दौरान 81 से अधिक लाभार्थियों को दो करोड़ रुपये से अधिक की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की गई।
पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल के जनसंपर्क कार्यालय से जारी जानकारी के अनुसार, लोक अदालत की कार्यवाही सदस्य तकनीकी सैयद निशात अली और सदस्य न्यायिक राजीव जैन की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस अवसर पर अपर पंजीयक संजय कुमार गुप्ता, सहायक पंजीयक एम.एस. यादव, प्रस्तुति अधिकारी प्रियंका दीक्षित तथा रेल दावा अधिकरण बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर भटनागर समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की इस व्यवस्था की अधिवक्ताओं और लाभार्थियों ने सराहना की।







