Delhiदेशमध्य प्रदेश

ठाणे के कई क्षेत्रों में 48 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति

23 जून की मध्यरात्रि से 25 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, बाद में भी कम दबाव से मिलेगा पानी

ठाणे के कई क्षेत्रों में 48 घंटे बंद रहेगी जलापूर्ति

23 जून की मध्यरात्रि से 25 जून की मध्यरात्रि तक प्रभावित रहेगी जलापूर्ति, बाद में भी कम दबाव से मिलेगा पानी

ठाणे, यशभारत।अल नीनो और इंडियन ओशन डाइपोल (आईओडी) के प्रभाव के कारण इस वर्ष मानसून में संभावित देरी को देखते हुए भविष्य में जल संकट से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। विभाग की समीक्षा बैठक में जल कटौती लागू करने का फैसला किया गया, जिसके तहत एमआईडीसी के बारवी, जांभूल और शहाड जलशुद्धीकरण केंद्रों से होने वाली जलापूर्ति 23 जून की मध्यरात्रि से 25 जून की मध्यरात्रि तक लगातार 48 घंटे के लिए बंद रहेगी।
इस अवधि में दिवा, मुंब्रा के प्रभाग क्रमांक 26 एवं 31 के कुछ हिस्सों को छोड़कर शेष क्षेत्र, कलवा के सभी इलाके, वागले प्रभाग के रूपादेवी पाड़ा, किसननगर क्रमांक-2, नेहरूनगर तथा मानपाड़ा प्रभाग के कोलशेत खालचा गांव में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।
मनपा प्रशासन ने बताया कि जलापूर्ति बहाल होने के बाद भी अगले एक-दो दिनों तक कम दबाव से पानी मिलने की संभावना है। इसलिए नागरिकों से अग्रिम रूप से आवश्यक मात्रा में पानी का संग्रह करने तथा जल का अत्यंत सावधानी और मितव्ययिता से उपयोग करने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button