भोपाल

भोपाल रेलवे स्टेशन की छत से झरने की तरह बहा पानी, बारिश में यात्री हुए परेशान

भोपाल रेलवे स्टेशन की छत से झरने की तरह बहा पानी, बारिश में यात्री हुए परेशान

भोपाल, यश भारत । राजधानी भोपाल में लगातार हो रही तेज बारिश का असर रेलवे स्टेशन पर भी देखने को मिला। भोपाल रेलवे स्टेशन के एक प्लेटफॉर्म की छत से झरने की तरह तेज धार में पानी बहने लगा, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के दौरान प्लेटफॉर्म की छत से लगातार तेज गति से पानी गिरता रहा। पानी गिरने के कारण प्लेटफॉर्म पर जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे यात्रियों को बचते-बचाते निकलना पड़ा। कई यात्रियों ने भीगने से बचने के लिए इधर-उधर शरण ली।

घटना का वीडियो वहां मौजूद यात्रियों ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में प्लेटफॉर्म की छत से तेज धार के रूप में पानी गिरता हुआ साफ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं।
घटना सामने आने के बाद यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से स्टेशन की छत और जल निकासी व्यवस्था में सुधार की मांग की है, ताकि बारिश के दौरान यात्रियों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल रेलवे की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button