कुशली ग्राम में बंदूक लेकर फैला रहा था दहशत, आरोपी गिरफ्तार बंदूक जप्त

जबलपुर यशभारत। बीती रात कुशली ग्राम मैं एक आदतन अपराधी दो नली बंदूक लेकर किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिलते ही वह हरकत में आई और मौके पर पहुंची। आरोपी ने पुलिस को देखते ही मौके से भागने का प्रयास किया जिसे बाद में पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे दबोच लिया गया।
इस संबंध में बेलखेड़ा थाना प्रभारी सरोजिनी चौकसे ने जानकारी देते हुए बताया कि कुशली ग्राम का रहने वाला 40 वर्षीय शिवकुमार उर्फ शिवा पिता रणधीर सिंह लोधी बीती रात दो नली बंदूक लेकर अपराध करने की नियत से गांव में बंदूक लहरा रहा था। जब ग्रामीणों ने शिवा के हाथ में बंदूक देखी तो वह दहशत में आ गए और मुखबिर द्वारा इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचने के बाद उसे थाने लाया गया जहां पर उसके विरुद्ध 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।








