मध्य प्रदेशराज्य
अस्पताल में प्रसूता और अजन्मी बेटी की मौत : पीएम रिपोर्ट आने की बाद ही खुलेगा राज

नरसिंहपुर । जिला अस्पताल में प्रसव से पहले एक 26 वर्षीय गर्भवती महिला और उसकी अजन्मी बेटी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले की सच्चाई सामने आएगी।
बताया जा रहा है कि मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हुए पोस्टमार्टम के दौरान महिला के गर्भ से मृत नवजात बालिका को बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक, करेली निवासी युवती, कुशवाहा (पति राजेश कुशवाहा) को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक उपचार के लिए करेली के शासकीय अस्पताल ले जाया गया था। वहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल नरसिंहपुर रेफर कर दिया। मामले की जांच जा रही है।







