जबलपुरमध्य प्रदेश

मालगुडी डेज़ से शुरू होगा विवेचना का राष्ट्रीय नाट्य समारोह

2 से 9 नवंबर तक चलेगा विवेचना कला उत्सव, देशभर के नामी कलाकार देंगे प्रस्तुतियां

जबलपुर। विवेचना थियेटर ग्रुप इस वर्ष अपनी स्थापना के 50 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर संस्था द्वारा 31वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह और विवेचना कला उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कला उत्सव 2 नवंबर से 9 नवंबर 2025 तक और नाट्य समारोह 5 से 9 नवंबर 2025 तक तरंग ऑडीटोरियम, रामपुर, जबलपुर में आयोजित होगा।

विविध कला कार्यक्रमों से होगी शुरुआत

2 नवंबर को सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक अमिताभ पांडे स्व. शरतचन्द्र तिवारी स्मृति व्याख्यान माला के अंतर्गत विशेष व्याख्यान देंगे।
3 नवंबर को शास्त्रीय व सुगम संगीत तथा 4 नवंबर को शास्त्रीय नृत्य पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे। इसी दौरान पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रदर्शनी, पुस्तक प्रदर्शनी तथा मुक्ताकाशी मंच पर विविध कला कार्यक्रम भी होंगे।

नाट्य समारोह की झलक

5 नवंबर – स्वतंत्र थियेटर पुणे द्वारा आर.के. नारायण की सुप्रसिद्ध कृति “मालगुडी डेज़” का मंचन (निर्देशन: अभिजीत चौधरी)

6 नवंबर – एमपीएसडी थियेटर लैब भोपाल द्वारा डारियो फो का नाटक “श्रीमान चोर” (निर्देशन: इश्तियाक खान)

7 नवंबर – पीरोज़ थियेटर दिल्ली द्वारा सईद आलम निर्देशित “गालिब नई दिल्ली में”

8 नवंबर – अंक मुंबई द्वारा दिनेश ठाकुर का नाटक “आपस की बात” (निर्देशन: प्रीता माथुर)

9 नवंबर – रैडनोज़ एंटरटेनमेंट और कारवां मुंबई द्वारा शेक्सपियर के “मैकबेथ” पर आधारित फिजिकल कॉमेडी “मैडबैथ” (निर्देशन: रूपेश टिल्लू)

विशेष आकर्षण

“गालिब इन न्यू दिल्ली” के 600 से अधिक मंचन हो चुके हैं।

“मैडबैथ” विदेशों में प्रदर्शित होकर चर्चित हुआ है और अब पहली बार जबलपुर में हिन्दी में होगा।

“आपस की बात” चेखव की चार प्रसिद्ध कहानियों पर आधारित है।

“श्रीमान चोर” फिल्म अभिनेता इश्तियाक खान के निर्देशन में प्रस्तुत होगा।

मुख्य आकर्षण “मालगुडी डेज़” रहेगा, जो टीवी सीरियल की वजह से देशभर में लोकप्रिय है।

आयोजन संबंधी जानकारी

सभी नाटक प्रतिदिन संध्या 7:30 बजे से होंगे। यह समारोह विवेचना और एम.पी. पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड, केंद्रीय क्रीड़ा परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।

आमंत्रण

विवेचना की ओर से हिमांशु राय, बांकेबिहारी ब्यौहार, अनिल श्रीवास्तव, मनु तिवारी, अजय धाबर्डे, बदरीश पांडे, चिन्टू स्वामी ने सभी दर्शकों से कला उत्सव एवं नाट्य समारोह में शामिल होकर सफल बनाने का आग्रह किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button