भोपालमध्य प्रदेश

सतपुड़ा भवन में चोरी करने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार, दो स्कूटी सहित चोरी का माल बरामद

सतपुड़ा भवन में चोरी करने वाला निगरानी बदमाश गिरफ्तार, दो स्कूटी सहित चोरी का माल बरामद

भोपाल, यशभारत। राजधानी के हाई-प्रोफाइल इलाके में स्थित सतपुड़ा भवन में सेंधमारी करने वाले एक शातिर बदमाश को अरेरा हिल्स थाना पुलिस ने दबोचने में सफलता हासिल की है। पकड़ा गया आरोपी विशाल गिरी क्षेत्र का सूचीबद्ध निगरानी बदमाश है, जिस पर पहले से ही चोरी और मारपीट के करीब 25 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एसी और दो एक्टिवा स्कूटर बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, घटना 14 और 15 अप्रैल की दरमियानी रात की है। उच्च शिक्षा विभाग (सतपुड़ा भवन, विंग-बी) में आरोपी विशाल गिरी ने पहले एसी के कॉपर पाइप चोरी किए और अगले दिन एसी की आउटडोर यूनिट पार करने की कोशिश की। इसी दौरान वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में जब आरोपी से कड़ी पूछताछ की गई, तो उसने शहर के अन्य हिस्सों से वाहन चोरी की वारदातें भी कबूल कीं। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने दो अलग-अलग अपराधों में चोरी की गई दो एक्टिवा स्कूटी बरामद की हैं। बरामद किए गए कुल मशरूका की कीमत करीब 1 लाख 4 हजार रुपये बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button