भोपालमध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर छुरी से हमला, मामला दर्ज

पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर छुरी से हमला, मामला दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी के कजलीखेड़ा थाना इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने विवाद के दौरान युवक के सीने पर छुरी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित अमलतास कॉलोनी के पास राज धुर्वे का विवाद भरत दामोर और सुमित लकड़ा से हो गया। दोनों पक्षों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी शुरू हुई थी, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी बीच आरोपियों ने राज पर जानलेवा हमला करते हुए उसके सीने पर छुरी से वार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की शिकायत पर कजलीखेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी भरत दामोर और सुमित लकड़ा के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button