भोपाल

पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की कोलार डैम में डूबने से मौत 

पिकनिक मनाने गए दो छात्रों की कोलार डैम में डूबने से मौत
भोपाल यशभारत। पिकनिक मनाने गए चार छात्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई। दोनों छात्रों के शव आज पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बरामद कर लिए हैं। यह छात्र रविवार को पिकनिक मनाने कोलार डैम गए थे। नहाते समय तीन छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इनमें से दो की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक युवक तैरकर किनारे आ गया। बिलकिसगंज थाने के प्रभारी संदीप मीणा ने बताया कि मृतकों की पहचान प्रिंस राजपूत (22) निवासी बिहार और उज्ज्वल त्रिपाठी (20) निवासी छतरपुर के रूप में हुई है। प्रिंस भोपाल के एमपी नगर में किराए पर रहता था, जबकि उज्ज्वल अशोका गार्डन में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दोनों अलग-अलग प्राइवेट कॉलेजों से बी.फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। पोस्टमॉर्टम के बाद एक शव को बिहार और दूसरा छतरपुर भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button