जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दिल्ली एयरपोर्ट पर,एयर इंडिया विमान के पास खड़ी बस में लगी आग

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

दिल्ली एयरपोर्ट पर,एयर इंडिया विमान के पास खड़ी बस में लगी आग

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर आज दोपहर एयर इंडिया के एक विमान से कुछ ही मीटर की दूरी पर खड़ी एक बस में आग लग गई। SATS एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड की यह बस बे 32 के पास आग लगने के समय खाली थी। ये बस कई एयरलाइनों के लिए ग्राउंड सर्विस देने वाली एक थर्ड-पार्ट सर्विस प्रोवाइडर है। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) पर ऑपरेशन का काम देखने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने इसे एक “छिटपुट घटना” बताया और कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।

DIAL ने X पर लिखा, “एक छिटपुट घटना में, एक ग्राउंड हैंडलर की बस में आज दोपहर के आसपास आग लग गई। ग्राउंड पर मौजूद हमारी विशेषज्ञ ARFF टीम तुरंत हरकत में आई और कुछ ही मिनटों में आग बुझा दी। घटना के समय बस खड़ी थी और पूरी तरह खाली थी। कोई हताहत नहीं हुआ। सभी ऑपरेशन सामान्य रूप से चल रहे हैं। हमारे यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button