भोपालमध्य प्रदेश

मेट्रो ब्रिज के पास से एमडी ड्रग के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

मेट्रो ब्रिज के पास से एमडी ड्रग के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई है, जिसकी बाजार में कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है।

मेट्रो ब्रिज के पास ग्राहक का इंतज़ार कर रहा था आरोपी
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि एमपी नगर जोन-1 स्थित मेट्रो ब्रिज के पास एक युवक भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित कर मौके पर भेजी गई। पुलिस ने हुलिए के आधार पर घेराबंदी कर माणिक लाल उम्र 25 साल निवासी नई दिल्ली (हाल निवासी गोविंद गार्डन, भोपाल) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में खुले राज, दिल्ली से भोपाल तक जुड़े तार
आरोपी माणिक लाल के पास मौजूद काले रंग के कैरी बैग की तलाशी लेने पर सफेद प्लास्टिक की पन्नी में 23.14 ग्राम एमडी ड्रग्स मिली। सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपी ने कबूला कि वह यह नशा भोपाल के ही मोहम्मद रिहान उम्र 27 साल निवासी पीरगेट को सप्लाई करने वाला था। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए रिहान को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया है कि आरोपी माणिक दिल्ली से ड्रग्स लाकर भोपाल में स्थानीय स्तर पर सप्लाई करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button