परवलिया के तालाब में डूबे दो नाबालिग, दोनों की मौत से इलाके में पसरा मातम

परवलिया के तालाब में डूबे दो नाबालिग, दोनों की मौत से इलाके में पसरा मातम
भोपाल,यशभारत। राजधानी के परवलिया थाना क्षेत्र में तालाब में डूबने से दो नाबालिगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान युवराज मीना उम्र 17साल निवासी विदिशा और मालती मीना 15 पिता राजेश मीना निवासी दोलतपूरा परवलिया के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, परवलिया थाना इलाके के एक तालाब में दोनों नाबालिगों के शव देखे गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को तालाब से बाहर निकलवाया। प्रारंभिक तौर पर यह डूबने का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
परवलिया पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों नाबालिग तालाब तक कैसे पहुँचे और घटना के समय वहां और कौन मौजूद था।







