देश

तमिलनाडु में सत्ता की ओर TVK, थलापति विजय आज पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा

कांग्रेस ने दिया समर्थन

चेन्नई,एजेंसी। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन के बाद थलापति विजय की पार्टी तमिलगा वेत्त्री कज़गम (TVK) आज राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने TVK को समर्थन देने का फैसला किया है। कांग्रेस ने समर्थन के बदले दो मंत्रिपद की मांग रखी है। पार्टी के पांच विधायक बैठक के बाद समर्थन पत्र सौंपेंगे।

कांग्रेस के फैसले से DMK नाराज

कांग्रेस के इस कदम से द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) ने कड़ी नाराजगी जताई है। DMK ने इसे “गद्दारी” बताते हुए भविष्य में राजनीतिक परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।

AIADMK और अन्य दलों की भूमिका अहम

वहीं अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK) के कुछ विधायकों ने पार्टी नेतृत्व से TVK को बाहरी समर्थन देने की अपील की है, जिस पर निर्णय लिया जाना बाकी है। लेफ्ट पार्टियों ने समर्थन को लेकर 8 मई तक का समय मांगा है, जबकि IUML के विधायक DMK गठबंधन के साथ बने रहने के पक्ष में हैं।

चुनाव परिणाम: TVK बनी सबसे बड़ी पार्टी

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में TVK ने 108 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सबको चौंका दिया। DMK को 59, AIADMK को 47, कांग्रेस को 5 और PMK को 4 सीटें मिलीं। 23 अप्रैल को मतदान हुआ था, जबकि 4 मई को परिणाम घोषित किए गए। नई पार्टी के तौर पर TVK की इस बड़ी जीत ने राज्य की राजनीति में नया समीकरण बना दिया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि थलापति विजय सरकार बनाने में कितने सफल होते हैं और जनता की उम्मीदों पर कितना खरा उतरते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button